Om Ayurvedic College organized an awareness rally against drug addiction: ओम आयुर्वेदिक कॉलेज ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

200 विद्यार्थियों और नागरिकों ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प


बैतूल। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बैतूल की ओर से नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत कॉलेज के अध्यक्ष गणेश मालवी, कोषाध्यक्ष सोनू पाल तथा प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र शाह के संबोधन और अनुमति के साथ हुई। कार्यक्रम में भारत-भारती और कढ़ाई क्षेत्र के नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिन्हें नशे से होने वाली सामाजिक और शारीरिक हानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। रैली में ओम आयुर्वेदिक कॉलेज के लगभग 200 छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और कर्मचारी शामिल हुए। उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ डॉ. संदीप पाल द्वारा दिलाई गई। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। रैली में उत्साह का माहौल रहा और मार्ग में चलते हुए विद्यार्थियों ने नारे लगाकर नशा विरोधी संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया। आयोजन का समापन डॉ. संदीप पाल के आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button