दो दिवसीय कर्मा जयंती समारोह का हुआ समापन
कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद एवं पूर्व विधायक

बैतूल। साहू समाज समिति, सदर बाजार बैतूल के तत्वाधान में भक्त शिरोमणि माता कर्मा जयंती समारोह वर्ष 2024 का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री पद्म शेषनागदेवता मंदिर परिसर, भगतसिंह वार्ड पक्का कुआ के पास, सदर बाजार में जयंती समारोह आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित अतिथि डीडी उईके सांसद, अलकेश आर्य पूर्व विधायक मुख्य अतिथि रामचरण साहू अध्यक्ष पेंशनर, विशेष अतिथि अखलेश फुलवार मुलताई, समिति के वरिष्ठ, बीएल साहू मैनेजर उपस्थित रहे। दो दिवसीय जयंती समारोह के तहत 4 अप्रैल को स्वच्छता अभियान पौधारोपण अभियान सहित दीपोत्सव एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। 5 अप्रैल को मां कर्मा जयंती के अवसर पर विशाल वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर 1.45 बजे से महापूजन कार्यक्रम, दोपहर 3.55 बजे से भजन कार्यक्रम, शाम 5.55 बजे से स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, अतिथियों के उद्बोधन प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन प्रमिला साहू, माया साहू, पुष्पा चौधरी के द्वारा किया गया। समिति के सक्रिय सदस्य वेदांत साहू के द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती समारोह के अवसर विशेष रूप से माता कर्मा के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुदवारे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेन्द्र कुमार गुदवारे, राजेन्द्र प्रसाद साहू, मूलचंद साहू, रमेश साहू, श्यामसुंदर साहू, सूर्यकान्त साहू, सुखदेव राजू साहू, हनुराज साहू, बुधराव साहू, पप्पू खेमू साहू, शंकर लाल साहू कोल्हे, रोशन साहू, अमरनाथ साहू, मोहनलाल साहू चौरागड़े, मोहन साहू दादा, मुन्नालाल साहू, वेदांत साहू, पवन साहू, भूपेन्द्र साहू, सुरेश साहू, लक्ष्मीकांत साहू, आशीष साहू, लक्की साहू, पिहू साहू, वरुण साहू, योगेश साहू, सतीश साहू, रोहित साहू, अजय साहू, उत्तम साहू, सुरेश साहू, महेश साहू, तुलाराम साहू अधिवक्ता, महिला मंडल से गीता साहू, ममता साहू, शारदा साहू, गौरी साहू, रूखमणी साहू, सविता श्रीवास्तव, करुणा साहू, पदमा साहू, भागवंती साहू, रश्मि साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।




