Book Released : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुस्तक का विमोचन

International Women's Day book released

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ने स्कूली छात्राओं को की भेंट

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसाइट ऑफ इंडिया महिला प्रकोष्ठ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पुस्तक का विमोचन महिला शाखा की अध्यक्ष छाया उबनारे व संदीप पाटिल, शाखा के सदस्यों की उपस्थिति में डॉ अंबेडकर चौक पर डॉ.चंचल मेश्राम द्वारा किया गया। इस दौरान डीएसपी पल्लवी गौर, टीआई एबी मर्सकोले, डॉ.भावना पाटिल, डॉ.वंदना शाक्य, डॉ.चित्रा पाटील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ सदस्यों द्वारा लगभग 300 पुस्तकों का वितरण उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं को किया गया।

इस अवसर पर आशा मांडवे, सुशीला सूर्यवंशी, कौतीका मासतकर, सुरभि पाटिल, कविता भूमरकर, भावना वाघमारे, सीमा भूमरकर, सुनीता चौकीकर, वर्षा राजूरकर, सुमन पाटिल, नीलम उबनारे, चेतना वाईकर, महिला आईटीआई से विनीता पाटिल, अनीता सोनारे एवं पुरुषों में राजेश भूमरकर शिवकिशोर पाटिल, कमलेश ऊबनारे, कैलाश सातनकार, विनोद दवनडे, दिनेश मालवीय, सुनील सुर्यवंशी, उमराव पाटिल, सुरेश वरवड़े आदि सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button