विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ की बैठक 4 अप्रैल को।

बैतूल। विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ जिला शाखा बैतूल की मासिक बैठक आज 4 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे लिंक रोड स्थित महाप्रबंधक दक्षिण कार्यालय परिसर के पुराने कार्यालय भवन में आयोजित की जाएगी। संघ के अध्यक्ष रेवाराम वराठे ने सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।
बैठक में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस, महंगाई राहत भुगतान, एरियाज सहित पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।




