Big Accident : नागपुर-बैतूल हाइवे पर बाइक भिडंत में पति की मौत, पत्नी समेत दो घायल

Big Accident : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से गुजरने वाले बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे पर मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार पति की मौत हो गई जबकि पत्नी और दूसरी बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम एनस और उभारिया जोड़ के बीच हुआ है। घायलों को मुलताई के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम एनस निवासी हरिराम मालवीय 57 वर्ष अपनी पत्नी उमाबाई 50 वर्ष के साथ ग्राम बानूर में आयोजित टीका कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से ग्राम एनस लौट रहे थे। इसी दौरान उभरिया और एनस जोड़ के सामने से आ रहे सुखलाल उईके 35 वर्ष निवासी ग्राम उभारिया की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई।

हरिराम की बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।108 एंबुलेंस से तीनों घायलों को उपचार के लिए मुलताई के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टर ने हरिराम मालवीय को मृत घोषित कर दिया। सुखलाल   और उमा बाई को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button