Ram rath: विशाल वाहन रैली के साथ नगर में पहुंचा श्री राम रथ

पूज्य अक्षत से राम भक्तों को दिया अयोध्या चलने का न्योता

Ram rath : बैतूल। आमला, राठीपुर, खेड़ला किला भैंसदेही होते हुए रविवार 14 जनवरी को श्री राम रथ ने बैतूल में प्रवेश किया। इस अवसर पर जगह-जगह श्री राम रथ का स्वागत किया गया। श्री राम रथ के साथ विशाल वाहन रैली ने नगर के मुख्य मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान पूज्य अक्षत के माध्यम से राम भक्तों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया गया।

उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रघुवंशी समाज द्वारा ऐतिहासिक आमंत्रण यात्रा निकाली जा रही है। श्री राम रथ के माध्यम से जन-जन को अयोध्या से आए पूज्य अक्षत के माध्यम से 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं आगामी 10 फरवरी से रघुवंशी समाज द्वारा अयोध्या में आयोजित 2121 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। यह आमंत्रण यात्रा मुलताई, आमला के 139 गांव का सफर कर रविवार को खेड़ला किला, राठीपुर, भैंसदेही होते हुए बैतूल में पहुंची।

लगभग 2 बजे बजे रथ यात्रा का कालेज चौक पर आगमन हुआ। यहां से भव्य मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मुख्यरूप से हिंदू उत्सव समिति, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक, बंजरग दल, शिवसेना, महाकाल मंदिर समिति, अखाड़ा मंदिर टिकारी समिति व सिंधी समाज समिति, काली माई उत्सव समिति तथा समस्त हिन्दू समाज संगठन समितियां, सभी मंदिर समितियां भगवा ध्वज के साथ शामिल हुईं।

श्रीराम रथ यात्रा बैतूल नगर में कालेज चौक से गंज क्षेत्र, बाबू चौक, कारगिल चौक, नेहरू पार्क, हास्पीटल, बस स्टैंड, लल्ली चौक, मस्जिद चौक होते हुए अखाड़ा मंदिर समिति, महाकाल मंदिर होते हुए सारणी की ओर निकल गई। श्री राम रथ यात्रा शाम को लगभग 7 बजे शोभापुर कालोनी, पाथाखेड़ा, सारणी के सभी मुख्य मार्गो के भ्रमण के बाद बाबा मठारदेव मंदिर पहुंची, जहां रथ यात्रा का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button