Bitten By A Snake : अनोखा मामला: जहरीले करैत सांप ने युवक को काटा, सांप और युवक की हो गई मौत

Bitten By A Snake : Betul News :  सांप किसी को काटकर मौत के घाट उतार दे और उसके बाद उसकी भी मौत हो जाए तो यह बेहद आश्चर्यजनक मामला कहा जाएगा। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले ग्राम बाजपुर में हुआ है।

शनिवार की रात घर में जमीन पर सो रहे युवक को रविवार की सुबह घर के लाेगों ने देखा तो वह मृत अवस्था में पड़ा मिला। बिस्तर पर ही एक लंबा सांप भी मरा हुआ पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि सांप ने युवक को काटा होगा और उसके बाद उसकी भी मौत हो गई। हालांकि चिकित्सक और सर्पमित्र सांप की मौत के पीछे अलग-अलग तर्क दे रहे हैं।

बैतूल जिले के ग्राम बाजपुर में रहने वाले कमल उर्फ कमलू अहाके उम्र 40 वर्ष अपनी बड़ी मां के साथ बाजपुर आया था। शनिवार की रात्रि में घर के बाहर बिस्तर पर सो गया था। रविवार को सुबह परिवार के लोगों ने देखा कि कमल मृत अवस्था में था और बिस्तर पर ही एक सांप भी मरा पड़ा था। इसकी सूचना गंज थाना पुलिस को दी और पुलिस के पहुंचने पर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कमल और उसको काटने वाले सांप की मौत हो लेकर तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

बैतूल जिले के सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें मौके की फोटो दिखाई गई है। जिस सांप ने कमल को काटा है वह करैत प्रजाति का है जो बेहद जहरीला होता है। यह विलुप्त प्रजाति का सांप माना जाता है। आम तौर पर यह सांप रात में ही अपने बिल से निकलता है। सांप की मौत को लेकर विशाल ने बताया कि इसके कई कारण हो सकते हैं । ऐसा भी हो सकता है कि जिसे सांप ने काटा उसके छटपटाने से वह उसके नीचे दब गया होगा। बैतूल जिला अस्पताल के आरएमओ रानू वर्मा ने बताया कि सांप की दबने से मौत होने की संभावना अधिक है। सांप का भी पोस्टमार्टम कराया जाना चाहिए था जिससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो जाता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button