Selection in reputed company Nvidia: सौम्या का प्रतिष्ठित कंपनी एनविडिया में चयन

बैतूल। महावीर वार्ड टिकारी निवासी सुश्री सौम्या लोखंडे का चयन पुणे की मल्टी इंटरनेशनल कंपनी एनविडिया में आईटी एप्लीकेशन इंजीनियर के पद पर हुआ है। सौम्या लोखंडे दिवंगत मनीष लोखंडे (पूर्व एडवोकेट) एवं श्रीमती हेमलता लोखंडे, प्रोफेसर वीवीएम कॉलेज बैतूल की सुपुत्री हैं। उनका एनविडिया जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में चयन होना, उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि पर महावीर वार्ड टिकारी के लल्ली वर्मा, बलवीर मालवी सहित अन्य वार्डवासियों ने लोखंडे परिवार और बेटी सौम्या को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं। सौम्या के चयन पर उनकी मां श्रीमती हेमलता लोखंडे ने कहा, बेटी पर बहुत गर्व है। यह उसकी मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है। हमें पूरा विश्वास था कि वह अपनी काबिलियत के बल पर उच्चतम स्थान हासिल करेगी।सौम्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बैतूल से प्राप्त की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए पुणे गईं। वहां उन्होंने आईटी में अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम किया। एनविडिया जैसी कंपनी में चयनित होना उनके सपनों की एक बड़ी सफलता है। बलवीर मालवी ने कहा, सौम्या की सफलता हमें यह विश्वास दिलाती है कि हमारे क्षेत्र के युवा भी बड़े-बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। सौम्या ने बताया कि एनविडिया में आईटी एप्लीकेशन इंजीनियर के पद पर काम करना उनके लिए एक सुनहरा अवसर है। वे अपने इस नए सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं और अपने परिवार और समुदाय के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button