Big Accident: भाई को राखी बांधने जा रही बहन बाइक से गिरी, सिर में चोट आने से अस्पताल में हो गई मौत

Accident News: बैतूल:- घटना जिले के अंतर्गत आने वाले मुलताई के पास बाइक के पीछे बैठी महिला अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिसमें उसे गंभीर चोटे आई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को वंदना पति वामनराव साबले उम्र 50 वर्ष निवासी इंदिरा कालोनी अपने दो बेटों के साथ बाइक से अपने भाई को राखी बांधने के लिए पट्टन जा रही थी।  मुलताई के पास पट्टन रोड पर महिला बाइक की पीछे की सीट से अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिसमें महिला को गम्भीर चोटे आई ।

घटना के बाद राहगीरों और परिजनों ने महिला को पहले मुलताई स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया। था।  जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद  उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपकर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button