Mp Cm Live News: मुख्यमंत्री डा मोहन यादव की कलाई पर बैतूल जिले के भैंसदेही में कैसी सजी 51 फीट की राखी
रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम से लाइव जुड़ें

Cm News Today: बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव हेलीकॉप्टर से भैंसदेही के पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर पर बने हेलीपैड पर उतरकर मुख्य कार्यक्रम स्थल अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम (सीटी ग्राउंड) पहुंचेगे। मुख्यमंत्री के आगमन व रोड शो का स्थानीय जनजातीय सांस्कृति नृत्य समूह द्वारा अभिवादन किया जाएगा।
देखें लाइव….
लाड़ली बहनें मुख्यमंत्री को बांधेंगी 51 फीट की राखी
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जिले की लाड़ली बहनों के लिए आयोजित रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लाड़ली बहना 51 फीट की राखी बांधेगी। जिले की 2 लाख 77 हजार लाड़ली बहनाओं को 35 करोड़ की नियमित एवं 6 करोड़ की स्पेशल रक्षाबंधन उपहार राशि का वितरण मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा अंतरित की गई है, जिले की लाड़ली बहनों द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हितलाभ वितरण किया जाएगा।




