BMS fund collection campaign started: विधायक ने बीएमएस के अभियान में की सहभागिता, 31 जनवरी तक चलेगा अभियान


बैतूल। भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर निधि संग्रह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। सोमवार 13 जनवरी को इस अभियान में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले ने विधायक को संघ की 70 साल की कार्ययोजना और उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस निधि संग्रह अभियान का उद्देश्य मजदूर संघ की गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेश मंसूरिया, जिला अध्यक्ष संपत दरवाई, कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति, सह मंत्री गोविंद साहू, ऋषभ जैन और शैलेंद्र बिहारिया उपस्थित रहे। विधायक हेमंत खंडेलवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय मजदूर संघ ने पिछले 70 वर्षों में मजदूरों के हित में कई बड़े कार्य किए हैं। उन्होंने संघ को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
जिला मंत्री पंजाब राव गायकवाड़ ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ ने अपने कार्यों और योजनाओं के माध्यम से मजदूरों के अधिकारों के लिए लड़ने का संकल्प लिया है। इस अभियान के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने संघ की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए निधि संग्रह को जरूरी बताया। भारतीय मजदूर संघ के इस अभियान को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। संघ के पदाधिकारियों ने लोगों से इसमें सहयोग करने की अपील की है। निधि संग्रह अभियान पूरे जनवरी महीने चलेगा और इसे सफल बनाने के लिए मजदूर संघ के सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button