कलेक्टर ने वनग्राम छिंदवाड़ा में लगाई चौपाल सुनी जन समस्याएं ।

प्रतिभावान छात्रों को किया सम्मानित । ग्रामीणों ने रखी नहर की समस्याएं ।

बैतूल। आठनेर तहसील के वनग्राम छिंदवाड़ा में आल्हा अफसरों के साथ कलेक्टर डॉक्टर सौरभ संजय सोनवने ने शुक्रवार रात्रि 9 बजे चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण जनों ने उपस्थित होकर स्थानीय समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की समस्या पेयजल की समस्या एवं सड़क मार्ग की समस्या काफी समय से बनी हुई है जिसके ऊपर शासन ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया, कलेक्टर ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान की भी जानकारी ली। इसके पूर्व शासकीय महाविद्यालय आठनेर में खंड स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें सभी विभागों के शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गई एवं अधूरे कार्यों की भी जानकारी ली। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आठनेर के प्रावीण्य अनुसूची की छात्राएं कुमारी दीपिका उईके, कुमारी दिशा धोटे, कुमारी दिव्या घोरसे, कुमारी दिशा लहरपुरे, कुमारी इशिता साहू को भी सम्मानित किया गया। वहीं प्राचार्य मदनलाल पटेल एवं प्राचार्य राजकुमार खाड़े ने बताया कि कुमारी दीपिका कांतिराम उइके ने जिले में कृषि संकाय से 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला व क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

आठनेर क्षेत्र के उन्नतशील कृषक मृदुल कृष्णा जायसवाल ने पारसडोह जलाशय से नहर के पानी का किसानों को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने एवं ठेकेदार द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किए जाने से क्षेत्र के कृषकों में असंतोष पनप रहा है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण हेतु भी एक ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है। मृदुल जायसवाल ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ जमीन 2007 में बस स्टैंड के निर्माण हेतु दान स्वरूप दी थी, जिस पर आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं होने से उन्होंने अपनी जमीन वापस करवाने की भी मांग रखी है। डीएसओ बैतूल केके टेकाम, डीएम नॉन विख्यात हिंडोलिया, प्रशासक बैतूल विनय सिंह ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं अनुभागीय अधिकारी भैंसदेही अजीत मरावी, तहसीलदार आठनेर कीर्ति डेहरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जैन सहित तहसील के सभी विभागों के अधिकारी एवं‌ कर्मचारियो ने बोरपानी, जावरा, गुनखेड़, धनोरा, आठनेर सहित एक दर्जन से अधिक ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button