Organizing a food exhibition: समूह की महिलाओं ने लगाई भोजन प्रदर्शनी, बच्चों को मिलेगा पौष्टिक आहार
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत हुआ भोजन प्रदर्शनी का आयोजन

बैतूल। चिचोली के शासकीय कन्या हाई स्कूल में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत विकासखंड स्तरीय रसोइया सह सहायक (कुक क्रम हेल्पर) द्वारा स्वादिष्ट भोजन बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दीपक महाले, जनपद शिक्षा अधिकारी नीरज गलफट, प्राचार्य जय सिंह तोमर, डीके केलकर, अलका जायसवाल और माध्यम भोजन प्रभारी सुखचंद धुर्वे की उपस्थिति रही।
प्रदर्शनी में लगभग 21 स्व सहायता समूहों के रसोइयों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार कर प्रदर्शित किए। इन व्यंजनों का स्वाद निर्णायक समिति के शिक्षकों, शिक्षिकाओं, बालकों और बालिकाओं ने लिया और सभी व्यंजनों को पुरस्कृत किया गया। माध्यम भोजन प्रभारी सुखचंद धुर्वे ने बताया कि ब्लॉक में संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के स्व सहायता समूहों के रसोइयों द्वारा स्वादिष्ट मिड-डे मील तैयार किए गए थे। शिक्षा अधिकारी दीपक महाले ने कहा कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूलों में बच्चों को गुणवत्ता युक्त और स्वादिष्ट भोजन मिले।




