Illegal Sex Activities : आमला के जय भोले होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा,एक युवती भागी, तीन पर मामला दर्ज

Illegal Sex Activities : बैतूल जिले के आमला में जय भोले होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान पूछताछ में पता चला कि एक युवती मौके से भाग गई है। पुलिस ने होटल का संचालन करने वाले तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से जारी प्रेस नोट में आमला पुलिस की ओर से बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया के निर्देश पर जिले भर में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 03/10/2024 को आमला बस स्टेण्ड स्थित जय भोले होटल में अवैध सेक्स गतिविधियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी आमला द्वारा पुलिस बल के साथ छापा मारा गया।

जांच के दौरान, होटल मालिक भीमराव पारधी, मनीषा पारधी, और विजय सोलंकी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक युवती कुछ समय पहले ही होटल से भाग गई थी। आसपास के दुकानदारों और मौके पर उपस्थित लोगों ने भी पुष्टि की कि जय भोले होटल में शराब और अवैध सेक्स जैसी गतिविधियां नियमित रूप से चलती रहती हैं, जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश था। अवैध गतिविधियों की पुष्टि होने पर, होटल मालिक भीमराव पारधी, मनीषा पारधी, और विजय सोलंकी को भारतीय दंड संहिता की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button