voter awareness rally: ढोल बजाकर, नारे लगाकर निकाली मतदाता जागरूकता रैली

यूथ आइकॉन ने मतदान के महत्व एवं मजबूत लोकतंत्र का दिया संदेश


बैतूल। लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत माध्यमिक शाला देवठान के शिक्षकों ने ढोल बजाकर एवं नारे लगाकर मतदाता जागरूकता की रैली निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार एवं स्वीप जिला नोडल अधिकारी अक्षत जैन के मार्गदर्शन में स्वीप जिला यूथ आइकॉन अभिलाषा बाथरी ने मतदान के महत्व एवं मजबूत लोकतंत्र का संदेश दिया। उन्होंने बताया विशेषकर महिला मतदाताओं को जागरूक करने एवं लोकतंत्र में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा अलग-अलग गतिविधियों के द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग प्रदान किया जा रहा है। शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी पवार द्वारा रंगोली बनाकर “सबसे पहले मतदान, लोकतंत्र में समान भागीदारी” मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। ढोल बजाकर गांव में रैली निकालते हुए शिक्षक मोहन कासदे ने वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरुर डालेंगे हम, नहीं करेंगे यदि मतदान तो होगा बड़ा नुकसान नारे लगवाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना मालवीय ने भी सभी से मतदान करने की अपील की। रैली के माध्यम से मतदाताओं को समझाया गया कि उनका मतदान महत्वपूर्ण है और वे अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्हें वोट करने के तरीके और प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी दी गई। रैली में मतदाताओं को अपने मतदान का महत्व और प्रभाव भी समझाया गया, ताकि वे सक्रिय नागरिक बनकर अपने अधिकारों का उपयोग कर सकें। रैली ने सामाजिक और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button