Mission Lok Sabha: लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत खेड़ी पहुंचे सांसद विधायक 

भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं से आम जनमानस को करा रही अवगत

बैतूल। भाजपा द्वारा “लाभार्थी संपर्क अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, इस अभियान के तहत सभी मंडलों में गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सरकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। अभियान के दौरान सभी पदाधिकारी अलग-अलग मंडलों में बैठक कर रहे हैं।

मंडल संयोजक जुबैर पटेल ने बताया इस अभियान में भाग लेने रविवार को पूर्व सांसद एवं बैतूल विधयक हेमंत खंडेलवाल और सांसद डीडी उइके समस्त मंडल कार्यकर्ताओं के साथ खेड़ी पहुंचे। इस दौरान मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभांवित लोगों के घर-घर जाकर संपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने लाभार्थियों से संपर्क कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर, महामंत्री कमल मालवीय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश्वर सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष एवं अभियान मंडल संयोजक जुबैर पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता मधु पाटनकर, रूपेश अग्रवाल, दिलीप राठौर, केवल सिंग, जितेंद्र राठौर, राजू बालमुकुंद राठौर, मंडल उपाध्यक्ष ओम मालवीय, राजसिंग परिहार, किसान मोर्चा जिला कोषाध्य मुन्ना मानकर, पर्वत घोटे, शीबू सिद्दीकी, बंटी राने, सुनील अहाके सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

— बूथों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा–

मंडल संयोजक जुबैर पटेल ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोग लाभान्वित हुए हैं। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से समन्वय स्थापित कर उनको सरल ऐप पर अपडेट करें। यहां तक कि पीएम की विकसित भारत योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिल रहा है, यह सुनिश्चित करे। विभिन्न बूथों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत हर बूथ पर 3 लोगों की टोली बनाई गई है, लाभांवित लोगो से मिलकर उनके मोबाइल नंबर से मिस कॉल कर संगठन ऐप पे उनके साथ सेल्फी अपलोड करना है। जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं उन्हें चिन्हित करके लाभ दिलवाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button