Viral Video : ऐसा बवंडर नही देखा होगा कभी, जमीन से पत्थर तक उड़कर आसमान में पहुंचे

Viral Video: Never seen such a tornado, flying from the ground to the stone reached the sky

Viral –video–Tornado : भिलाई में दिखा नजारा: इस बार मौसम अपने अजीब रंग दिखा रहा है। अप्रैल माह की दस्तक होने वाली है लेकिन बारिश, तेज हवा का दौर मानसून के आने के पहले जैसी गतिविधियों का अहसास करा रहा है।

देश के छत्तीसगढ़ राज्य में एक ऐसा बवंडर आने का दावा किया जा रहा है जिसने जमीन से पत्थरों को भी अपनी शक्ति से आसमान तक पहुंचा दिया है। रायपुर के मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के गेट नंबर 1 के पास बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे तेज़ बवंडर निर्मित हो गया था। करीब दो मिनट तक हवा का गोला अपने साथ जमीन पर पड़े पत्थर, मिट्टी, कचरे को उड़ाकर आसमान में ले जाते रहा। इस दौरान संयंत्र में मौजूद लोग हवा की शक्ति को देखकर सहम गए। कुछ देर बाद हवा शांत हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

देखें वायरल वीडियो

बवंडर का किसी ने वीडियो बनाया है जो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि विज्ञानी चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही यह संभावना भी जताई जा रही है कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जताई है। गुरुवार को रायपुर शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button