Big News: नरवाई में लगाई आग, जिंदा जला वृद्ध मजदूर, जिले में नरवाई जलाने की ‘ खुली छूट ’ का दर्दनाक नतीजा

Big News Today: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में रविवार को नरवाई में लगी आग में वृद्ध मजदूर के जिंदा जल जाने की दर्दनाक घटना घटित हो गई।
इस घटना ने जिले के प्रशासन को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है या नहीं.?? या सिर्फ कागजों में आदेश कर दिए गए हैं..जिसके चलते खुलेआम नरवाई जलाई जा रही थी और यह दर्दनाक हादसा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी लाल खेड़ी में रविवार शाम करीब पांच बजे राजिक खान के खेत में गेंहू की नरवाई में आग लगा दी गई। आग इतनी तेजी से भड़की कि खेत में बनी झोपड़ी तक पहुंच गई। इसी झोपड़ी में 60 वर्षीय मजदूर जोगी पदाम रहकर मजदूरी कार्य करता था।
आग को बुझाने के लिए वृद्ध जोगी प्रयास करने लगा लेकिन वह आग की लपटों में घिर गया और उसकी जलने से दर्दनाक मौत हो गई। आग और धुंवा कम होने पर जली अवस्था में जोगी का शव नजर आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर ग्रामीण और स्वजन पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button