बड़ा हादसा: बिजली के खंभे पर लाइन सुधार रहे आउटसोर्स कर्मी को लगा करंट, हालत गंभीर

Betul News: बैतूल। बिजली के खंभे पर लाइन सुधार रहे आउटसोर्स कर्मी को करंट लग गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना बैतूल जिले के अंतर्गत आने वाले गेहूंबारसा की है। जहां गुरुवार सुबह बिजली के पोल पर चढ़कर आउटसोर्स कर्मचारी लाइन सुधारने का काम कर रहा था तभी अचानक कर्मचारी को जोरदार करंट लग गया जिसे फिलहाल गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीन वाघमारे उम्र 30 वर्ष निवासी गेहूंबारसा तहसील मुलताई गुरुवार सुबह 9 से 10 बजे के आसपास गेहूंबारसा में बिजली के खंभे पर लाइन सुधारने के लिए चढ़ा हुआ था तभी अचानक प्रवीन को जोरदार करंट लग गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जैसे ही इसकी जानकारी परिचित और परिजनों को लगी तो वे घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को गंभीर हालत में पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और भर्ती कराया था ।जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया है।
फिलहाल आउट सोर्स कर्मचारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है । वही युवक को कैसे करंट लगा फिलहाल या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।




