कारोपानी के नहर क्षेत्र में केबल चोरी, किसानों में आक्रोश।

दो रात में चार किसानों के केबल वायर गायब। किसानों ने थाना बोरदेही में सौंपा ज्ञापन।

बैतूल। आमला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कारोपानी में नहर क्षेत्र से लगातार हो रही केबल वायर व कृषि सामग्री की चोरी से किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष दिनेश यदुवंशी के नेतृत्व में किसानों ने थाना बोरदेही पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

किसानों ने बताया कि 9 फरवरी की रात प्रकाश यदुवंशी के 50 फीट और मनोहरी यदुवंशी के 40 फीट केबल वायर अज्ञात लोगों ने चोरी कर लिए। इसके अगले ही दिन 10 फरवरी की रात दुलीराम यदुवंशी और कन्हैया यदुवंशी के 50-50 फीट केबल वायर भी चोरी हो गए।

किसानों के अनुसार, जब उन्होंने रात में नहर के पास निगरानी की तो तीन लोग केबल निकालते दिखे। आवाज देने पर वे भाग गए, जिनमें से दो की पहचान गांव के ज्ञानसिंह और दिनेश के रूप में हुई, जबकि तीसरा रुपेश निवासी सेल्टिया बताया गया।

किसानों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी अभिराम सरपंच टीकाबरी की मोटर, कई किसानों के कॉपर केबल और स्प्रिंकलर चोरी हो चुके हैं। सभी घटनाएं नहर और डैम क्षेत्र के आसपास की हैं।

किसानों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और चोरी गई सामग्री बरामद कराने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button