संविधान दिवस पर कांग्रेस की बूथ रणनीति पर बड़ा मंथन, 1593 बूथों पर समयसीमा तय

एसआईआर को लेकर बीएलए सजग रहे, प्रत्येक बूथ पर शिविर लगाने की कार्य योजना बनाए ब्लॉक अध्यक्ष: निलय डागा


बैतूल। जिले की राजनीति में कांग्रेस अब अपने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निर्णायक मोड में दिखाई दे रही है। घोड़ाडोंगरी के बालाजी लॉन में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित जिला कांग्रेस समन्वय समिति की अहम बैठक में जिले की पूरी कांग्रेस नेतृत्व टीम एक मंच पर जुटी, जहां 1593 बूथों पर समयसीमा के भीतर बूथ कमेटियों के गठन, बीएलए 2 की सक्रियता, दावा-आपत्तियों के निस्तारण, स्थापना दिवस की तैयारियों और आने वाले महीनों की पूर्ण वार्षिक कार्यक्रम-योजना पर विस्तृत मंथन किया गया। बैठक की शुरुआत संविधान की शपथ लेने और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर व महात्मा गांधी को नमन के साथ हुई।
– बूथ कमेटियों के गठन पर बड़ा फोकस
जिला प्रभारी सुनील उइके ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी 1593 बूथों पर समयावधि के भीतर मजबूत बूथ कमेटियां बनाई जाएं, जिनमें सभी वर्गों के लोगों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बूथ ही चुनाव की बुनियाद है और बीएलए को एसआईआर के हर बिंदु पर पूरी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने बूथवार शिविर लगाने और दावा-आपत्तियों के निस्तारण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
– बीएलए की सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत
जिलाध्यक्ष निलय डागा ने एसआईआर को लेकर बीएलए को पूरी सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के इस महत्वपूर्ण चरण में बीएलए की सक्रियता ही संगठन की वास्तविक ताकत साबित करेगी। इसलिए प्रत्येक बूथ पर शिविर आयोजित कर दावा-आपत्ति प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और बीएलए को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर दस्तावेज़ी जांच कर, समयबद्ध कार्य योजना बनाकर शिविरों को सफल बनाना होगा।
– मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष चर्चा
बैठक में बताया गया कि जिले के सभी बीएलए 2 और प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण के कार्य में लगातार जुटे हुए हैं। आने वाले चरण में दावा-आपत्तियों को लेकर तय समयसीमा अनुसार काम करना होगा, ताकि एक-एक पात्र मतदाता सूची में शामिल हो सके। इसी सिलसिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा भी हाल ही में कई बूथों पर पहुंचकर एसआईआर की स्थिति का निरीक्षण कर चुके हैं।
– स्थापना दिवस और टिफिन पार्टी का अगला प्लान
बैठक में 28 नवंबर को होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस को प्रत्येक बूथ पर मनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही पूर्व में तय टिफिन पार्टी कार्यक्रम को जिलेभर में लागू करने और अगली समन्वय बैठक टिफिन पार्टी के साथ कहां आयोजित की जाए, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही युवक कांग्रेस के निर्वाचन के बाद बनी नई टीम की जिम्मेदारियों के निर्धारण पर भी चर्चा रखी गई।
– मजबूत संगठन का संदेश
इस बड़ी बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा, जिला प्रभारी सुनील उइके, आमला प्रभारी राजिक अली, भैंसदेही प्रभारी गोविंद व्यास, मुलताई प्रभारी आनंद राजपूत, बैतूल विधानसभा प्रभारी गोपाल कृष्ण शर्मा, घोड़ाडोंगरी प्रभारी हर्षवर्धन बघेल, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पी. आर. बोड़खे, धरमू सिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी, प्रदेश सचिव समीर खान, पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय संयोजक ब्रज पांडे, मनोज आर्य, राहुल उइके, ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष नारायण राव धोटे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय सरदार यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत मीरावंती उईके, उपाध्यक्ष सोनू खनूजा, उपाध्यक्ष ज्ञानु परते, जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस पंजाब अहाके, आबिद खान, महिला कांग्रेस पदाधिकारी पुष्पा पेंड्राम, पंचायती राज संगठन जिलाध्यक्ष महेंद्र भारती, मोनिका निरापुरे, मतदाता पुनरीक्षण प्रभारी मोनू वाघ, राहुल छत्रपाल, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, ललित शर्मा, नंदकिशोर उइके, बबलू महाले, अशोक राठौर, कन्हैया राठौर, अमरीश मंडल, रोहन रघुवंशी और रूपेश भोरवंशी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button