Mp News: एमपी के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन

Mp News: मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे।

फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने जताया शोक:

केंद्रीय कृषि मंत्री , पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के पूज्य पिताजी श्री पूनम चंद जी यादव के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है।सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवदेनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव आपके साथ है। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

 

यूपी के सीएम ने जताया शोक

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के पूज्य पिता जी के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जताया शोक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के पूज्य पिताजी श्री पूनम चंद यादव जी के निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। श्री पटवारी ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button