Ram Mandir : प्रभु श्रीराम के मंदिर के लिए तैयार कराई गई चांदी की झाड़ू

मातंग समाज के द्वारा 1751 ग्राम चांदी से तैयार कराई गई विशेष झाड़ू

Ram Mandir :  अयोध्या में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने ला रहा है। इसके लिए भक्तों में बेहद उत्साह बना हुआ है। प्रभु श्री राम के मंदिर के लिए मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से मातंग समाज द्वारा चांदी से बनाई गई झाड़ू पहुंचाई जाएगी। मां शबरी के नाम से 1751 ग्राम चांदी का उपयोग कर बनाई गई बेहद आकर्षक झाड़ू का निर्माण कराने के बाद उसे कोठीबाजार के महाकाल मंदिर में पूजन करने के बाद रखा गया है। 20 जनवरी को नगर में चांदी से बनी शबरी नाम की झाड़ू की शोभायात्रा निकाली जाएगी और उसे लेकर भक्त अयोध्या के लिए रवाना होंगे।

मातंग समाज के जिला अध्यक्ष सतीष जौंधलेकर ने बताया कि भगवान श्रीराम का हमारे समाज से पुरातनकाल से करीबी संबंध है। समाज के आराध्यदेव मातंग ऋषि के आश्रम के पास सुग्रीव भी एक गुफा में निवास करते थे। जब भगवान श्रीराम सीता मां की खोज में निकले थे और मातंग ऋषि जहां रहते थे वहां शबरी के साथ गए थे। यहीं पर उन्हें सुग्रीव मिले थे, जिन्होंने माता सीता को खोजने में भगवान श्रीराम की मदद की थी।

मातंग ऋषि ने छींद के कांटे से उदरपोषण का जरिया दिया था और छींद के कांटे से बनी झाडू के माध्यम से मातंग समाज अपने परिवार का पालन पोषण करता आ रहा है। अब जब प्रभु श्री राम की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो समाज की ओर से चांदी की झाडू तैयार कराकर अयोध्या भेज रहे हैं। समाज के सहयोग से 1751 ग्राम चांदी से चांदी की झाड़ू इंदौर में तैयार करवाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button