LP Sahu honored for impeccable service: 43 वर्षों की निष्कलंक, बेदाग सेवा पर एलपी साहू सम्मानित, शिक्षा जगत के दिग्गज हुए शामिल

 

बैतूल। जेएच कॉलेज के हॉस्टल मैनेजर लल्लूप्रसाद (एलपी) साहू 30 नवंबर को 43 वर्षों की बेदाग और निष्ठापूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर कॉलेज में आयोजित भव्य विदाई समारोह में शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उनके कार्यकाल को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे, पूर्व प्राचार्य डॉक्टर खेमराज मगरदे, आमला कॉलेज के डॉ. मलखान सिंह चौहान, प्राध्यापक रमाकांत जोशी, डॉ. बीडी नागले, डॉ. बीडी खातरकर, प्राचार्य आमला जीआर डोंगरे, सहायक प्राध्यापक मुलताई डीआर कालभोर, क्रीड़ा अधिकारी भीमपुर कॉलेज अभिनीत सरसोदे, पूर्व प्राध्यापक डॉ. पुष्पा रानी आर्य, डॉ. मीना डोनीवाल, डॉक्टर ज्योति शर्मा, डॉक्टर अनीता सोनी, डॉक्टर रोजी शेमकर, प्रोफेसर मुकुंद चंदेल, सुखतवा कॉलेज के लेखापाल सतीश पाली, उच्च शिक्षा संचालनालय भोपाल के राकेश धुर्वे, विजय राठौर, शैलेंद्र वाईकर उपस्थित रहे। मंच से सभी ने श्री साहू की सेवानिवृत्ति पर उनके बेदाग चार दशक के कार्यकाल की प्रशंसा की।

– बेदाग सेवा को मिला सम्मान

सभी वक्ताओं ने एलपी साहू की सादगी, समर्पण, समयपालन और विद्यार्थियों के प्रति अभिभावकवत व्यवहार की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि 43 वर्षों का उनका योगदान महाविद्यालयों के साथ पूरी शैक्षणिक व्यवस्था के लिए मूल्यवान धरोहर है।

– भोपाल, होशंगाबाद, पचमढ़ी, सुखतवा सहित जिले भर के कॉलेज से पहुंचे कर्मचारी

एलपी साहू के करियर के दौरान जिन संस्थानों में उन्होंने सेवाएं दीं, उन सभी कॉलेज से कर्मचारी विशेष रूप से उनकी विदाई में शामिल हुए और कृतज्ञ भाव से सम्मान प्रकट किया। उनकी लोकप्रियता का यह अनूठा दृश्य समारोह की विशेषता बना। एलपी साहू के सेवानिवृत्ति समारोह ने कॉलेज इतिहास में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक अध्याय जोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button