बैतूल रेलवे स्टेशन के सामने शुरू हुई केजीएन बिरयानी

बैतूल। रेलवे स्टेशन के सामने 15 जनवरी को केजीएन बिरयानी की नई शाखा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर रिबन काटकर उद्घाटन समाजसेवी रमेश भाटिया और पत्रकार रिज़वी ने किया। कार्यक्रम में केजीएन बिरयानी के संचालक आरिफ उर्फ सोनू को विशेष रूप से बधाई दी गई। इस अवसर पर संजू नागले और कादर शाह समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। सभी ने केजीएन बिरयानी के स्वाद और सेवा की सराहना की। आरिफ उर्फ सोनू ने विश्वास जताया कि यह शाखा ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद का अनुभव कराएगी।





