नएगांव मांडवी में मनाया गुणवंत बाबा का प्रगट दिवस

बैतूल। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नएगांव (मांडवी) में गुणवंत बाबा जी का प्रगट दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भक्तगणों ने महाआरती में भाग लिया और बाद में भोजन प्रसादी का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गुणवंत बाबा की पालकी यात्रा रही, जो अनीता बाबाजी के घर से मंदिर तक बड़े हर्ष और उल्लास के साथ निकाली गई।
महाआरती के बाद, बाबा जी की सवारी आई। बाबा जी के भक्तों ने इस अवसर पर नाचते गाते हुए पालकी यात्रा में भाग लिया और अपनी श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद भंडारे और प्रसादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर वर्ल्ड प्लांट बैंक के अधिवक्ता हनुमंता काले द्वारा लक्ष्मी तरु, आवला, और जामुन के पेड़ बांटे गए। कार्यक्रम की सफलता के लिए महेश झाडे, गणेश बारपेटे, सदाशिव और अन्य भक्तगणों का भरपूर योगदान रहा। सभी ने मिलकर इस उत्सव को यादगार और सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। अधिवक्ता हनुमंता काले ने बताया गुणवंत बाबा जी का प्रगट दिवस हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नएगांव (मांडवी) में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लेकर बाबा जी की कृपा प्राप्त की।




