गुफा मंदिर में एचआईवी एड्स जागरुकता पर हुआ संवाद

लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना ने किया सामुदायिक आयोजन


प्रश्नोत्तरी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
स्वास्थ्य चेतना अभियान से जुड़े 230 लोग
बैतूल। बैतूल योर्स सोशल सोसायटी द्वारा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना के अंतर्गत परियोजना कार्यालय बैतूल की ओर से गुफा मंदिर में सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्षित समुदाय के बड़ी संख्या में महिला और पुरुष सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में परियोजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई।
एचआईवी एड्स की जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से मौखिक प्रश्नोत्तरी कराई गई, जिसमें गठित समूह दल के सदस्यों ने एक-दूसरे से एचआईवी एड्स से संबंधित प्रश्न पूछे और उनके उत्तर दिए। उत्तरों के साथ संबंधित विषय की विस्तृत जानकारी परियोजना प्रबंधक द्वारा दी गई। काउंसलर प्रीतिबाला पंवार ने एचआईवी एड्स किन कारणों से फैलता है इसकी जानकारी देते हुए इसके फैलने के चार प्रमुख कारण बताए।
– सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिनमें भजन, फिल्मी गीतों पर नृत्य, फैंसी ड्रेस, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम के अंत में सभी स्टाफ और समुदाय के सदस्यों ने मिलकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद अशोक नागले, परियोजना संचालक डॉ आलोक शुक्ला, कार्यक्रम प्रबंधक निर्देश मदरेले, एम एंड ई वैभव मालवीय, काउंसलर प्रीतिबाला पंवार, ओआरडब्ल्यू भाग्यश्री तालमपुरिया, भाग्यश्री नामदेव, अभिषेक सोनी, छाया प्रजापति, प्रीति डोंगरे और समस्त पियर एजुकेटर उपस्थित रहे। कुल 230 उच्च जोखिम समुदाय के महिला और पुरुष कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button