National Youth Festival: फोक ऑर्केस्ट्रा में उन्नति के शिखर पर पहुंचे डॉ.नवीन वागद्रे
लुधियाना में आयोजित 37 वे अंतर विश्विद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में दिखाई प्रतिभा

बैतूल। 28 मार्च से 1 अप्रैल तक, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में 37वें अंतर विश्विद्यालय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के आयोजन में देश भर से आए 2500 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। इस महोत्सव में छात्रों ने अनेक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
लुधियाना में आयोजित इस महोत्सव में जिले के प्रतिभावान युवा, स्वामी विवेकानंद नेचुरोपैथी के छात्र डॉ.नवीन वागद्रे ने फोक ऑर्केस्ट्रा में तृतीय व सांस्कृतिक जुलूस ग्रुप में रहकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, महोत्सव में उनका योगदान महत्वपूर्ण था। डॉ.नवीन वागद्रे ने अपनी सांस्कृतिक ज्ञान और कला की प्रतिष्ठा को बढ़ाते हुए इस महोत्सव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल अपने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया, बल्कि बैतूल जिले को भी गर्व महसूस कराया। उनका प्रदर्शन छात्रों को एक उज्जवल भविष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। डॉ.नवीन वागद्रे के अनुसार इस प्रकार के महोत्सव छात्रों के बीच साझा समर्थन और एकता की भावना को मजबूत करते है और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय करने का अवसर प्रदान करते है।





