Bajrang dal news:बजरंग दल के आधा सैकड़ा कार्यकर्ता कल रवाना होंगे अयोध्या

बैतूल। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के बैनर तले आज 16 फरवरी शुक्रवार को जिले के आधा सैकड़ा से अधिक विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के दायित्ववान कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना होंगे। उक्त जानकारी देते हुए यात्रा प्रभारी एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला मंत्री राजेश प्रजापति ने बताया कि भोपाल से अयोध्या यात्रा की शुरुआत होगी। इस अवसर पर पूरे प्रांत के पदाधिकारी यहां उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्या में जब से रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से जिले के लाखों श्रद्धालु उनके दर्शन को तरस रहे हैं।
500 सालों के संघर्ष और बलिदान के बाद गौरव की अनुभूति वाला यह क्षण है। उन्होंने कहा कि सत्य की हमेशा विजय होती है। पांच सौ सालों के संघर्ष, बलिदान के बाद गौरव की अनुभूति का क्षण आया है।
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का 500 सालों के संघर्ष और हजारों लोगों के बलिदान के बाद सपना पूरा हो रहा है। इसके लिए देशभर के लोगों में उत्साह का माहौल है। रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद हर कोई रामलाल के दर्शन करने को आतुर नजर आ रहा है। पूरा देश राम मंदिर से भावनात्मक रूप से जुड़ गया है। 500 सालों तक चले हिंदुओं के इस महान संघर्ष के बदौलत आज रामलला पुनः अपने मूल स्थान पर विराजमान हो गए हैं, यह भारतवासियों के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल ने भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले पूरे देश में साहसिक जन जागरण शौर्य यात्रा निकाल कर माहौल बनाया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बजरंग दल के संघर्षों को भी याद किया जाता है। बजरंग दल ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में उग्र और सक्रिय भूमिका निभाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है कि राम मंदिर निर्माण का लक्ष्य पूर्ण हो गया है। मंदिर के गर्भ ग्रह में राम लाल विराजित हो गए हैं, यह शुभ अवसर पूरे देश के हिंदू समाज को गौरवान्वित कर रहा है।




