Celebrated the 58th death anniversary of donor mother Jaywanti: दानदात्री मां जयवंती की 58 वीं पुण्यतिथि मनाई
छात्रवृत्ति वितरण के साथ किया किया गया पुण्य स्मरण

बैतूल। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जयवंती हाक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में दानदात्री मां जयवंती की 58 वीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, जभास अध्यक्ष घनश्याम मदान, जभास सदस्य ऋतु खंडेलवाल, अतीत पवार, विवेक शर्मा, नीलेश गिरि गोस्वामी, कुंवरलाल नागले, अभिषेक जैन, समाजसेवी हेमंत रावत, हेमलता कुंभारे, प्रशांत गर्ग, सहित महाविद्यालय के पूर्व प्राध्यापकगणों एवं महाविद्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मां जयवंती को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिति में सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। ज्ञातव्य है कि जिले के अग्रणी महाविद्यालय हेतु दानदात्री मां जयवंती द्वारा 16 एकड़ भूमि दान करने के साथ ही उनकी वसीयत अनुसार भौतिक शास्त्र, संस्कृत और वाणिज्य के सर्वोत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 हेतु भौतिकीशास्त्र के लिए गीतिका साहू, ज्योति सातपूते, रश्मि देशमुख, संस्कृत के लिए दिव्यान्शी विश्वकर्मा, विजय माहोरे, साधना बाछड़ तथा वाणिज्य के लिए अजय भूसुमकर को जयवंती छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मीनाक्षी चौबे ने अपने उद्बोधन में मां जयवंती की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। जभास अध्यक्ष घनश्याम मदान ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि मां जयवंती के पुण्य संकल्प के कारण बैतूल जिले के सुदूर क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन का अवसर प्राप्त हो सका और अनेक क्षेत्रों में देश और प्रदेश में जिले को महत्वपूर्ण पहचान दिला पाये। पूर्व प्राचार्य डॉ.खेमराज मगरदे द्वारा अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की जीवन यात्रा में मां जयवंती के योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय की ईको क्लब की संयोजक डॉ अर्चना सोनारे के मार्गदर्शन में अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया, जिसमें समस्त अतिथिगयों सहित डॉ.खेमराज मगरदे, डॉ.अलका पांडे, डॉ.मीना डोनीवाल डॉ.यशपाल मालवीय, प्रो.अशोक दाभाडे, प्रो.अशोक कदवाने सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. राकेश कुमार पवार एवं संतोष पवार द्वारा किया गया।




