Betul news: आकास संगठन ने गूगल मीट के माध्यम से दी शासकीय योजनाओं की जानकारी

विभागों में पदस्थ आदिवासी अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं से कराया अवगत 

Betul news: बैतूल। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) द्वारा सुदूर अंचलों में निवासरत आदिवासी समाज को शिक्षा एवं शासन की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से गूगल मीटिंग के माध्यम से जागरूकता आभियान चलाया जा रहा है। आकास के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे ने बताया कि गूगल मीटिंग के माध्यम से बैतूल, होंशंगाबाद, हरदा, खंडवा, छिन्दवाडा, जिले के आदिवासी समुदाय को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ ही शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

गूगल मीटिंग के माध्यम से कृषि विभाग, फलोद्यान विभाग, मत्स्यपालन विभाग, एमपीईबी के अधिकारियों द्वारा समाज से सीधे जुड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। धुर्वे ने बताया कि आदिवासी समाज सुदुर क्षेत्रों में निवासरत होने के कारण कई योजनाओं के लाभ वंचित रह जाते है।

गूगल मीटिंग को अपर कलेक्टर जयप्रकाश सैयाम द्वारा संबोधित किया गया। उन्होंने राजस्व विभाग की जानकारी देने के साथ-साथ आदिवासी समुदाय से अपील करते हुए कहा कि आदिवासी समुदाय को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर होते हुए, शिक्षा के महत्व को समझना होगा। पालकों को अपने बच्चों की पढ़ाई का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। उन्होंने बेटा बेटी में भेदभाव नहीं करने की समझाइश दी। वरिष्ठ कृषि अधिकारी सुनील सलामें द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।

दीपक सरियाम सहायक संचालक कृषि विभाग बैतूल द्वारा मोटे अनाज की पैदावार एवं उनके भंडारण संबंधी जानकारी दी गई। मतस्यपालन अधिकारी जिला खंडवा मनोज कवडे ने कृषि के साथ साथ भारत सरकार द्वारा मतस्य पालन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। एसएस मरकाम जनपद पंचायत सीईओ प्रभात पट्टन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाई जा रही योजनाओं को विस्तारपूर्वक समझाया। फलोद्यान विभाग एवं एमपीईबी विद्युत कनेक्शन एवं ट्रासंफार्मर लगाने संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया।

इन अधिकारियों ने दी जानकारी

गूगल मीटिंग में सुरजूलाल इवने उपसंचालक, जवाहर कास्दे सहायक संचालक जेडी कार्यालय होशंगाबाद, सुरेन्द्र पराते सहायक संचालक बैतूल, वरिष्ठ कृषि अधिकारियों में हरिशंकर कुमरे सिवनी मालवा, सुनील उइके केसला, धुर्वे बुधनी, रामकुमार उइके शाहपुर, प्रभु कुमार वटके भीमपुर, सुखलाल टेकाम भैंसदेही, सुनील कलमें बैतूल, मतस्यपालन अधिकारी मनोज कवडे, जिला खंडवा ने महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया। आकास अध्यक्ष शंकरसिंह आहके, जिला कोषाध्यक्ष सोहनलाल धुर्वे, जिला महासचिव अखिलेश कवडे, मन्नुलाल चिल्हाटे, आकास ब्लाक अध्यक्षों में अशोक धुर्वे आमला, दिलीप वाडिवा भैंसदेही, धनराज उइके आठनेर, घनश्याम धुर्वे बैतूल, रामदास परते शाहपुर, ओझू धुर्वे चिचोली, बलसिंह इवने घोडाडोंगरी ने भी समाज को मार्गदर्शन दिया। गूगल मीटिंग का संचालन संजय धुर्वे द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button