Friendship Day: मांजरवानी गांव के बच्चों को वितरित किए पेन, कॉपी, जगाई शिक्षा की अलख 

कुटीर सेवा परिवार ने बच्चों के साथ मनाया मित्रता दिवस

Friendship Day: बैतूल। बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार 30 जुलाई को ग्राम पंचायत ढोकना मांजरवानी में कुटीर सेवा परिवार ने गांव के बच्चों के बीच पेन, कापी का वितरण किया और उन्हें मित्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बारस्कर सर एकेडमी के संचालक विनेश बारस्कर एवं एडवोकेट लाबू सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम में कुटीर सेवा परिवार एवं पंचायत के प्रतिनिधियों ने विनेश बारस्कर का स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने पौधारोपण कर ग्रामीणों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों को संबोधित करते हुए श्री बारस्कर ने शिक्षा और मित्रता के बारे में विस्तार पूर्वक व्याख्या करते हुए बताया। उन्होंने कहा कि जीवन का सफर बिना दोस्त के नहीं हो सकता, इसलिए हमें मित्र की आवश्यकता होती है। शिक्षा ही एकमात्र साधन है जिससे हमारा चरित्र का निर्माण होता है। निरंतर प्रयास से हर कठिनाइयों का सामना कर मंजिल प्राप्त कर सकते हैं।
अधिवक्ता लाबू सिंह ने कहा कि जब तक हम मुश्किलों का सामना ना कर पाए, तब तक मंजिल का रास्ता दिखाई नहीं देता। संघर्ष कर उस मुकाम तक पहुंच जाओ जहां जीवन के अंत तक आपको मान सम्मान मिलता रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भूतपूर्व सरपंच अंखडे, परसराम चिल्हाटे, रामलाल, पतिराम, रमेश चिल्हाटे, कुटीर सेवा परिवार से जितेंद्र सर, निर्मला चिल्हाटे, राजेश अखंडे, स्कूली बच्चे, ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button