Cattle Smuggling : पिकअप से गोवंश ले जा रहे तस्करों ने टोल बैरियर तोड़ा, 2 की मौत, 8 गोवंश को गोशाला पहुंचाया

Cattle Smugglers: Betul: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से गोवंश की तस्करी थमने का नाम नही ले रही है। महाराष्ट्र से सटी सीमा के मार्गों से बड़े पैमाने पर तस्करी हो रही है। बीती रात गोवंश तस्करों ने इंदौर हाईवे के गढ़ा टोल प्लाजा के बैरियर को पिक अप से तोड़ दिया और कच्चे रास्ते से वाहन लेकर भागने का प्रयास किया।

हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा पीछा करने पर मोड़ी गांव के कच्चे रास्ते पर पिक अप छोड़कर तस्कर भाग गए। पिक अप में भरे गए 10 गोवंश में से 2 की दम घुटने से मौत हो गई थी जबकि अन्य घायल हो गए थे। घायलों का उपचार कराने के बाद गोशाला पहुंचाया गया है। कोतवाली थाना के अंतर्गत खेड़ी चोकी में तस्करों के विरूद्ध एफ़आइआर दर्ज की है।
प्रांत मिडिया प्रमुख सुरज खाड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय को रात्रि क़रीब 2 बजे संगठन के विभाग सह संयोजक नितेश मस्हकी से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में गोवंश भरकर चिचोली चिरापाटला क्षेत्र के जंगल से निकल कर आ रही है। पिकअप वाहन चालक तेज़ी से भगा रहा है। गौवश से भरी पिकअप को पकड़ने के लिए संगठन के सदस्य सक्रिय हुए और संगठन के पदाधिकारी खेड़ी पहुँचे ।
विभाग युवा सह संयोजक राजा चौहान ने बताया कि गौ तस्कर गौवश से भरी पिकअप वाहन को चिचोली से बैतूल की और तेज़ी से भगाने लगे। गढ़ा टोल प्लाज़ा पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया परंतु गौ तस्करों ने गढ़ा टोल प्लाज़ा को तोड़ दिया और खेड़ी साँवलीगढ की और गौवश से भरी पिकअप वाहन को भगाने लगे ।
खेड़ी नगर अध्यक्ष नवल प्रजापति ने बताया कि- गौवश तस्करी करने वाले वाहन को खेड़ी साँवलीगढ पुलिस एवं संगठन के सहयोग से खेड़ी के नज़दीक मोड़ी गाँव जाने वाले कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता हासिल की है ।
पिकअप वाहन चालक एवं हेल्पर गौ तस्कर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग निकले। पिकअप वाहन पर नंबर भी नहीं है ।पिकअप वाहन के उपर बिछे त्रिपाल को हटा कर देखा तो गौवश के उपर पटिया का पार्टिशन लगाकर उपर बोरियों में भूसा भर कर उसके नीचे 10 गोवंश को भरा हुआ था। गौवश को क्रूरता पूर्व रसियों से चारों पैरों मुँह को बाध कर रखा था जिससे कारण दम घुटने से 2 गोवंश की मौत हो गई है अन्य गौवश भी घायल हो गए ।
विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि- गौवश को पुलिस की मौजूदगी में त्रिवेणी गौ शाला पहुँचाया गया जहां सुबह डाक्टरों के व्दारा घायल गौवश का उपचार कर मृत गौवश का पोस्टमार्टम कर उन्हें दफ़नाया।




