SGFI Competition: सतपुड़ा वैली के 13 विद्यार्थियों का एसजीएफआई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

SGFI Competition: बैतूल। विगत दिनों आयोजित संभाग स्तरीय एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) प्रतियोगिता में सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल के 13 छात्र-छात्राओं का चयन विभिन्न खेलों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया। ये चयन स्विमिंग, बास्केटबॉल, फुटबॉल, टेनिस और बैडमिंटन की विभिन्न कैटेगरी में हुआ है।
बास्केटबॉल में अंडर-14 गर्ल्स टीम से स्नेहा शायरे, पल्लवी ग्वाले, माही अखंडे, कनिका राठौर, अंडर-14 बॉयज टीम से आरव महेश्वरी, अंडर-17 बॉयज टीम से दक्ष आहूजा, अंडर-19 बॉयज टीम से अश्विन तिर्की, कलश घोटे, फुटबॉल में अंडर-14 टीम से शिखर पाल, अंडर-17 टीम से चेतन खातरकर, टेनिस में अंडर-17 कैटेगरी में वारी पाटणकर, बैडमिंटन में अंडर-14 कैटेगरी में सार्थक, स्विमिंग में अंडर-19 कैटेगरी में पर्व रांका यह सभी खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय एसजीएफआई प्रतियोगिताओं में अपने-अपने खेलों में हिस्सा लेंगे।
इन विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर स्कूल डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा, स्कूल प्रिंसिपल जया चक्रवर्ती और मैनेजर शिवशंकर मालवीय सहित सभी शिक्षकों ने हर्ष जताते हुए बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




