यूसीमास की 13वीं मैथ्स चैम्पियनशिप में सार्थक नाईक बने चैम्पियन ऑफ चैम्पियन

8 मिनट में 200 सवाल हल कर जीता खिताब


बैतूल। यूसीमास द्वारा आयोजित 13वीं मैथ्स चैम्पियनशिप 2026 में बैतूल के प्रतिभाशाली छात्र
सार्थक नाईक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब जीता। सार्थक नाईक का चयन इंदौर में होने वाली स्टेट लेवल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चैम्पियनशिप में 5 से 13 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने अपनी गणितीय प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने मात्र 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल किए। इसमें लगभग 225 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भव्य समारोह में 22 ग्रुप चैम्पियन और 94 मैरिट विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उनकी इस उपलब्धि पर मां श्रद्धा नाईक, पिता परेश नाईक, अब्दुल अज़ीज़ युसुफ़ज़ई, राहुल राज कहार, शेहबाज़ अली, दिव्यांश तायवाडे, नावेद हाशमी, अरमान खान, अर्शद बारी, ज़फ़र शेख, विकास रागिनी गोहे, हमजा युसुफ़ज़ाई, मरियम युसुफ ज़ई, सोफ़ि लाला, मयंक एवं समस्त मित्र मंडली ने शुभकामनाएं दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button