MP Electation 2023: बैतूल में दो, आमला में तीन, भैंसदेही में एक नामांकन निरस्त

बैतूल जिले की पांच विधानसभा सीटों पर 58 प्रत्याशी मैदान में

MP Electation : बैतूल:  विधानसभा निर्वाचन 2023 नाम निर्देशन के अंतिम दिन मंगलवार को नाम निर्देशन की स्क्रूटनिंग में 6 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त किए गए। इनमें बैतूल में निर्दलीय प्रत्याशी शेख निसार एवं आम आदमी पार्टी के  उत्सुक के नाम निर्देशन निरस्त किए गए।

इसी तरह आमला विधानसभा में आप पार्टी के  शैलेश, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के   पृथ्वीराज और नेशनल वल्र्ड पार्टी के   धनराज नागले के नामांकन निरस्त किए गए। जबकि भैंसदेही में आप पार्टी के   हिरामन का नामांकन निरस्त किया गया।

बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131:

निरस्तीकरण के बाद बैतूल विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 131 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से   निलय विनोद डागा, भारतीय जनता पार्टी से  हेमंत विजय खंडेलवाल, गोंंडवाना गणतंत्र पार्टी से   शिवपाल सिंह राजपूत, निर्दलीय   अलस्या सोलंकी, निर्दलीय  जोसुआ गणेश, निर्दलीय नारायण पंवार, निर्दलीय   पवन कुमार, निर्दलीय  प्रवीण वामनकर, निर्दलीय  महेश शाह उईके, निर्दलीय   राजू चरपे, निर्दलीय   रोशन कुमार अतुलकर, निर्दलीय   विजेन्द्र गोले, निर्दलीय   शंकर पेंदाम, निर्दलीय   सोनू धुर्वे, निर्दलीय   हेमंत सरियाम प्रत्याशी है।

मुलताई विधानसभा क्रमांक 129:

निरस्तीकरण के बाद मुलताई विधानसभा क्रमांक 129 बहुजन समाज पार्टी से   इन्दलराव खातरकर, भारतीय जनता पार्टी से   चंद्रशेखर देशमुख, इंडियन नेशनल कांग्रेस से   सुखदेव पांसे, समाजवादी पार्टी से  कृपालसिंह सिसोदिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से जनार्दन जेडी पाटील, नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी से   मनीष धोटे, निर्दलीय   चैतन्य पंवार, निर्दलीय   दिनेश साहू, निर्दलीय   देवेश मोनू देशमुख, निर्दलीय   पलाश कड़वे, निर्दलीय डॉ.मीना रमेश गव्हाड़े, निर्दलीय रूपाली खाड़े, निर्दलीय   रितेश रमेनलाल कवड़े प्रत्याशी है।

घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132:

निरस्तीकरण के बाद घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्रमांक 132 इंडियन नेशनल कांग्रेस से   राहुल उईके, भारतीय जनता पार्टी से  गंगा सज्जन सिंह उईके, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  कौशल किशोर परतेती, क्रांति जन शक्ति पार्टी से भिकारीलाल युवनाते, निर्दलीय कल्लूसिंह कुमरे, निर्दलीय केशोराव उईके, निर्दलीय   चुन्नीलाल धुर्वे, निर्दलीय   सुभाष बारस्कर, निर्दलीय   भूता सिंह इवने, निर्दलीय  स्मिता राजा धुर्वे प्रत्याशी है।

आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130:

निरस्तीकरण के बाद आमला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 130 से इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज मालवे, भारतीय जनता पार्टी से डॉ.योगेश पंडाग्रे, बहुजन मुक्ति पार्टी से   रूपेश पंडोले, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से रंजना बामने वकील, निर्दलीय  किरण कुमार झरबड़े, निर्दलीय   जोशुआ गणेश, निर्दलीय   चोखाराम बेले, निर्दलीय   राकेश महाले एडव्होकेट, निर्दलीय   सदाराम झरबड़े एवं   हरिपाल बिहारे निर्दलीय प्रत्याशी है।

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133:

निरस्तीकरण के बाद भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 133 इंडियन नेशनल कांग्रेस से   धरमू सिंग सिरसाम, भारतीय जनता पार्टी से महेन्द्र सिंह केशर सिंह चौहान, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से   अन्नुलाल दादा, प्रहार जन शक्ति पार्टी से   राहुल सतीश चौहान, निर्दलीय   करण चढ़ोकार, निर्दलीय डॉ.महेन्द्र सिंह चौहान, निर्दलीय   चैतराम कास्देकर, निर्दलीय   रामा रतन काकोडिय़ा, निर्दलीय   संदीप धुर्वे और  हेमराज बारस्कर प्रत्याशी के रूप में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button