जिला आयुष अधिकारी ने किया आयुष संस्थाओं का आकस्मिक निरीक्षण।

बैतूल। जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर ने शनिवार को बारवी और बघोली शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयुष संस्था समय पर खुली पायी गयी। डॉ. योगेश चौकीकर ने चिकित्सालय की साफ-सफाई, औषधि स्टॉक एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। सभी औषधियों का स्टॉक से मिलान कर उचित स्वास्थ्य सेवायें देने हेतु निर्देश दिये। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं देने और मरीजों की संतुष्टि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष पद्धति का लाभ समस्त आम जन तक पहुंचना चाहिए। इस हेतु समय समय पर आयुष चिकित्सा शिविर आयोजित करने हेतु कहा गया। यह निरीक्षण अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान संस्था के चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी का स्टाफ़ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button