Second rank in the country in “Musclemania”: प्राकृतिक बॉडीबिल्डिंग में बैतूल के कुणाल परते को मिला दूसरा स्थान

जयस संगठन ने रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम बैतूल में किया सम्मानित


बैतूल। जिले के ग्राम पलासपानी, विकासखंड भीमपुर के रहने वाले युवक कुणाल परते पिता दलपसिंग परते ने प्राकृतिक बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता “मसलमेनिया” में देश भर में दूसरी रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 14 दिसंबर 2024 को बैंगलोर में आयोजित की गई थी। इस उपलब्धि के लिए रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम बैतूल में जयस संगठन के द्वारा कुणाल का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
इस सम्मान समारोह में जिला जयस प्रभारी महेश शाह उइके, जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष ऋतिक परते, जिला जयस मीडिया प्रभारी सौरभ सलामे, जयस नगर अध्यक्ष राजू उइके, थावड़ी के सरपंच विजय धुर्वे, जयस नगर महासचिव संजू धुर्वे, उइके मोबाइल बैतूल के संचालक भोलाराम उइके, सुजीत कवड़े, रामप्रसाद धुर्वे, अर्जुन भलावी, पंकज मर्सकोले, मंजू धुर्वे, और सुरेंद्र धुर्वे समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कुणाल परते की इस उपलब्धि पर जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने यह संभव बनाया है। महेश शाह उइके ने अपने संबोधन में कहा कि कुणाल परते जैसे युवा हमारे समाज के लिए प्रेरणा हैं। ऋतिक परते ने कहा कि प्राकृतिक बॉडीबिल्डिंग में दूसरी रैंक हासिल करना कठिन है, लेकिन कुणाल ने यह कर दिखाया।
इस मौके पर कुणाल परते ने कहा कि उनकी सफलता उनके माता-पिता, गुरुओं और समाज के समर्थन का नतीजा है। उन्होंने जयस संगठन को धन्यवाद दिया और कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। कुणाल परते की इस सफलता से बैतूल जिले में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता से पूरे जिले को गर्व हुआ है। जयस संगठन ने उनकी इस उपलब्धि को विशेष रूप से सराहा और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button