Char Dham Yatra: बैतूल कलेक्टर की अपील: चार धाम के तीर्थ यात्री बिना पंजीकरण के अपनी यात्रा प्रारंभ नहीं करें
उत्तराखंड सरकार ने तीर्थ यात्रियों के लिए की गाइडलाइन जारी

Char Dham Yatra: बैतूल। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बैतूल ने कहा है कि जिले के समस्त श्रद्धालु जो चार धाम की यात्रा पर जाना चाहते हैं उनके लिए उत्तराखंड सरकार ने अनिवार्य पंजीकरण की व्यवस्था प्रारंभ की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक श्रद्धालु से अनुरोध किया गया है कि वह बिना पंजीकरण कारण कृपया अपनी यात्रा प्रारंभ नहीं करें।
आदेश के अनुसार गैर पंजीकृत श्रद्धालु को उत्तराखंड सरकार द्वारा चेक पॉइंट के आगे जाने नहीं दिया जाएगा। जिन यात्रियों दे यात्रा हेतु पंजीकरण नहीं कराया है उन्हें चारों धाम की यात्रा प्रारंभ करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। ऐसे समस्त श्रद्धालुओं को चेक पॉइंट से आगे बढ़ाने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।केवल वे ही श्रद्धालु अपनी यात्रा प्रारंभ करें और इस तिथि पर प्रारंभ करें जिस स्थिति पर यात्रा का पंजीकरण कराया गया है अन्यथा उन्हें यात्रा प्रारंभ नहीं करना चाहिए।
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि बस टूर ऑपरेटर और ट्रैवल एजेंट को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके द्वारा बुक किए गए तीर्थ यात्रियों को बिना पूर्व पंजीकरण यात्रा पर ना ले जाया जाए ।सचिव गृह विभाग श्री गौरव राजपूत द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में चारों धाम यात्रियों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।




