एसबीआईटीएम के वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा का पहला बैच पासआउट

सिविल इंजीनियरिंग कोर्स भी शुरू, रोजगार के साथ उच्च तकनीकी शिक्षा का बढ़ रहा दायरा

बैतूल। श्री बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (एसबीआईटीएम) ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल करते हुए वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) पॉलीटेक्निक के प्रथम बैच को सफलतापूर्वक पासआउट कराया है। वर्ष 2024 में शुरू हुए इस पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 में डिप्लोमा पूर्ण कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. पी. जे. शाह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा योजना उद्योगों में कार्यरत युवाओं को रोजगार के साथ उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। उप प्राचार्य शशांक माने एवं अकादमिक डीन भावेश खासदेव ने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष नितेश बर्डे ने बताया कि प्रथम बैच का सफल परिणाम संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों और उद्योगों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए वर्ष 2026 से वर्किंग प्रोफेशनल डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम भी शुरू कर दिया गया है, जिससे कार्यरत युवाओं को सिविल इंजीनियरिंग में भी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। संस्थान परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिक से अधिक युवाओं से इस पाठ्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button