Heavy Rain: आधी रात मूसलधार बारिश, एक घंटे में तीन इंच गिरा पानी, बांध के गेट खोले

Heavy Rain Betul :बैतूल। मध्यप्रदेश में मानसून खासा मेहरबान है। सोमवार रात करीब 11.45 बजे गरज चमक के साथ करीब एक घंटे तक मूसलधार बारिश हुई।

एक घंटे में तीन इंच से अधिक पानी बरसने से सतपुड़ा बांध के सात गेट खोलने पड़ गए थे। नगर के निचले इलाकों में सड़क पर पानी भर गया था, निकासी की व्यवस्था न होने से कई लोगों के घरों में पानी पहुंच गया। रात में लोग बेहद परेशान होते रहे।

कई दिन बाद हुई मूसलधार बारिश से नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई थी। हालांकि मंगलवार को सुबह से मौसम खुल गया है।

बैतूल में महावीर वार्ड के कंपनी गार्डन क्षेत्र और आर्य पुरा के बीच से होकर गुजरने वाले नाले पर अतिक्रमण की वजह से तेज बारिश का पानी सड़क से होकर लोगों के घरों में घुस गया।

रात में आई विपदा से लोग परेशान होते रहे। रात में एक घंटे में 71.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है। सारनी क्षेत्र में भी 75 मिमी , घोड़ा डोंगरी में 70 मिमी,  चिचोली में 34 मिमी, शाहपुर में 30 मिमी, आठनेर में 28.2 मिमी, आमला में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

सतपुड़ा बांध के 7 गेट खोलने पड़े

बैतूल जिले के सारनी में स्थित सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह के सतपुड़ा बांध में तेज बारिश से पानी की आवक बेहद बढ़ गई थी। बांध के केचमेंट एरिया में बीते 24 घंटों के दौरान 75 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

तेज बारिश होने के कारण सतपुड़ा बांध के 7 गेट रात 11.30 बजे 3-3 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए थे। सुबह 5 बजे जल स्तर में कमी आने पर 2 गेट बंद कर 5 गेट 1-1 फीट की ऊंचाई तक खुले रखे गए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button