Sahakari samiti Shikayat News : भीमपुर की सहकारी समिति मर्या चांदू में पदस्थ सहायक प्रबंधक पर मनमानी के आरोप
Allegations of arbitrariness on assistant manager posted in Bhimpur's co-operative society Marya Chandu
बैतूल। भीमपुर की सहकारी समिति मर्या चांदू में पदस्थ सहायक प्रबन्धक हरिराम पाटणकर के खिलाफ पूर्व सैनिक संघ ने कलेक्टर एसपी से शिकायत की है। पूर्व सैनिक संघ ने आरोप लगाया कि सहायक प्रबंधक द्वारा पूर्व सैनिक संघ के उपाध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई। जिससे सम्मानित पूर्व सैनिक की भावनाएं आहत हुई है। शिकायतकर्ता सुरेश यादव ने बताया कि लगभग 1 सप्ताह पहले वह के.सी.सी. से संबंधित जानकारी लेने आ.जा. सहकारी समिति मार्या. चांदू गए थे। लेकिन सहायक प्रबन्धक द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। सहकारी बैंक भैसदेही से जानकारी लेने कहा गया। जब वह 18 अप्रैल को लगभग 4 बजे जिला सहकारी समिति मर्यादित शाखा भैसदेही अपने के.सी.सी. खाता की जानकारी लेने गए तब वहां सहायक प्रबंधक हरिराम पाटणकर आकर गाली गलौच करने लगा और कालर पकड़कर मैनेजेर के केबिन से बहार निकालने लगा।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में उनका कर्ज माफ हुआ था लेकिन इसमें भी हरिराम ने हेराफेरी की थी। बाद में मामला उजागर करने पर मेरे खातें में पैसे वापस जमा कर दिए गए थे। इस तरह हरिराम किसानों के साथ धोकाधड़ी करता है। एवं जानकारी मांगने पर विवाद करता है, इस तरह चांदू समिति में सहायक प्रबंधक हरिराम की मनमानी का क्षेत्रिय कृषक शिकार होते जा रहे है। पूर्व सैनिक ने आरोप लगाया कि हरीराम भ्रष्ट प्रवृत्ति का कर्मचारी है।
- Betul News : कलेक्टर ias अमनबीर सिंह बैंस ने कचरे के ढेर में तलाश लिया बायोमेडिकल वेस्ट, थमाए नोटिस… यह पढ़े
इसके कार्यकाल की समस्त वित्तीय जांच करने पर बड़ा भ्रष्टाचार उजागर होगा। सहायक प्रबंधक हरिराम के पास जो चल एवं अचल समपत्ति हैं उसकी भी संबंधित विभाग एवं लोकायुक्त से गहन जांच होनी चाहिए। पूर्व सैनिक संघ का आरोप है कि अपना जीवन पूरी इमानदारी एवं निष्ठा के साथ देश सेवा में देने के बाद सेवानिवृत्त होने पर हरिराम जैसे भ्रष्ट कर्मचारी पूर्व सैनिक का अपमान कर रहे हैं। यह घोर निंदनीय है।