हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कराया योगाभ्यास।
आयुष मंत्रालय के निर्देश पर जिलेभर में योग जागरूकता कार्यक्रम।

बैतूल। आयुष मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली तथा आयुष विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, भारत भारती जामठी द्वारा 100 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। महाविद्यालय के अध्यक्ष गणेश मालवीय, कोषाध्यक्ष संतोष पाल एवं प्राचार्य डॉ. विजय माने के मार्गदर्शन तथा उपप्राचार्य डॉ. राजकुमार मिश्रा द्वारा तैयार की गई रूपरेखा के तहत जिलेभर में योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मंगलवार 2 जून को महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. हिमांशु मालवीय तथा इंटरनी ललित, हेमंत, प्राची और मयूरी ने बैतूल के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गंज क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में योग प्रशिक्षण कराया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न गांवों और स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि योग के माध्यम से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी जीवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। यह निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर 21 जून 2026 तक बैतूल के विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।




