भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व पर जताया विश्वास, दूसरे दिन भी पहुंचा आभार जताने प्रतिनिधिमंडल।

विभिन्न सामाजिक, बैंकिंग, खेल एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात...

 

बैतूल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के क्रम में मुकेश कुमार झारे को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश सह कोषाध्यक्ष बनाए जाने के बाद दूसरे दिन भी आभार प्रकट करने का क्रम जारी रहा। विभिन्न सामाजिक, बैंकिंग, खेल एवं संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधि पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष के निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।

आभार जताने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रितेश इंगले पूर्व डायरेक्टर नागरिक बैंक, डॉ. सागर बिंझाडे रक्तदान समिति, गजेश मोहबे, धनराज मोहबे, अनूप बिसन्द्रे, योगेश मोहबे आर्किटेक्ट, नरेश मोहबे, सुमरन पहाड़े, बुद्धूलाल पहाड़े वरिष्ठ समाजसेवी मुलताई, धनलाल बिंझाडे रविदास समाज जिला सह सचिव, कन्हैयालाल मोहबे ब्लॉक अध्यक्ष प्रभातपट्टन, संतोष बिंझाडे कोषाध्यक्ष मुलताई, धनराज झारे समाजसेवी, चेतन मोहबे कबड्डी नेशनल प्लेयर, अविनाश बिंझाडे ब्लॉक अध्यक्ष मुलताई सहित प्रभातपट्टन से महादेव मोहबे, माखन बिंझाडे एवं राकेश बिंझाडे उपस्थित रहे।

उपस्थितजनों ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व देकर बैतूल जिले का मान बढ़ाया है, साथ ही संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश भी दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुकेश कुमार झारे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button