Cm rise school news: प्राकृतिक वस्तुओं के संयोजन के साथ मनाया चौथा अकादमिक संवाद

सी.एम. राइज विद्यालय विद्यालय बैतूल-बाजार में मार्च 2024 का अकादमिक संवाद आयोजित


बैतूल। प्रति माह के अंत में शासन के निर्देशानुसार सी.एम.राइज विद्यालयों में अकादमिक संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु सी.एम. राइज शा. कृषि उ.मा.वि. विद्यालय बैतूल-बाजार में शनिवार 30 मार्च 2024 को अकादमिक संवाद का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम 5 समूह का गठन किया गया। सभी समूहों द्वारा अपने आस-पास के पर्यावरण से सामग्री संयोजन करके अपनी परिकल्पना के अनुसार नवीन प्रकार की रचना की गई। जिसमें सरदार पटेल समूह द्वारा छोटे-छोटे ककड़ों से गणितीय संक्रियाओं का ज्ञान कराया गया। जीवन कौशल समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे जैसे नीम, ग्वारपाठा, तुलसी, पीपल, अरंडी एकत्रित कर उसकी उपयोगिता बताई गई। आजाद समूह द्वारा विभिन्न पेड़-पौधों की जमीन पर गिरी हुई पत्तियों और पुष्पों से स्वागत हेतु पुष्पगुच्छ बनाया गया। स्वर कोकिला लता मंगेशकर समूह द्वारा मिट्टी है तो जीवन है से मिट्टी की उपयोगिता बताई गई। स्वामी विवेकानंद समूह द्वारा पुराने समय में पीपल के पत्तों को पत्थर के नीचे दबाकर चित्रांकन के बारे में बताया गया। सभी समूहों के सदस्यों द्वारा बारी-बारी विभिन्न टॉपिक जैसे- कविता गायन, आत्म निरीक्षण, कहानी कौषल, आत्म जागरूकता, परिकल्पना, रोल प्ले, गीत गायन के माध्यम से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य द्वारा सत्र में अंत तक नियमित रूप से अकादमिक संवाद में सहभागिता करने वाले शिक्षकों की प्रशंसा की गई। अकादमिक संवाद की नियमितता से शाला में एक संस्कृति निर्माण में सफलता मिली। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन प्राचार्य, प्रधानपाठक माध्यमिक विभाग एम.एल डढोरे, प्रधानपाठक प्राथमिक विभाग एन.आर.हांके सहित समस्त शाला परिवार की उपस्थिति से किया गया। मंच का संचालन कुंडलिक निरापुरे द्वारा बखूबी एवं बड़े ही सुंदर तरीके से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button