बढ़ माता मंदिर अर्जुन नगर में चैत्र नवरात्र पर स्थापित होगी 21 प्रतिमाएं
मां दुर्गा के नौ रूप, राजा दशरथ दरबार एवं प्रभु श्रीराम के वनवास की झांकी रहेगी आकर्षण का केंद्र

बैतूल। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अर्जुन नगर में स्थित बढ़ माता मंदिर में धार्मिक उत्सव का आयोजन हो रहा है। पिछले पांच वर्षों से इस मंदिर में चैत्र नवरात्रि के त्योहार को विशेष रूप से मनाया जा रहा है, जिसमें मां दुर्गा और भगवान राम की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।
इस वर्ष भी मंदिर समिति द्वारा 21 मूर्तियों की स्थापना की जा रही है, जिनमें मां दुर्गा के नौ रूप, राजा दशरथ का दरबार, और भगवान राम के वनवास की झांकी शामिल हैं। रामनवमी के अवसर पर हवन, पूजन, और विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस उत्सव की महत्वपूर्ण तिथि, 18 अप्रैल को, मूर्तियों का विसर्जन जुलूस के निकाला जाएगा। समिति के सदस्यों ने शहर की जनता से इस धार्मिक उत्सव में सहभागी बनने की अपील की है। समिति के स्वास्तिक धोटे, आदित्य सिंह सेंगर, दुर्गेश सिंह सिसोदिया, कपिल लोखंडे, आशीष बरडे, और संदीप पाल ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया है।




