सुरों से दी जाएगी स्व. विजय खण्डेलवाल को श्रद्धांजलि

21 फरवरी को मुक्त आकाश मंच पर गूंजेंगे दिलकश नग्मे

बैतूल। जिले की प्रतिष्ठित सांगीतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था शब्द द्वारा 21 फरवरी, शनिवार को जयवंती हक्सर महाविद्यालय के मुक्त आकाश मंच पर संगीत संध्या आवाज सितारों की दिलकश नग्मों का सफर का आयोजन किया जाएगा। यह संगीतमय आयोजन स्व. विजय खण्डेलवाल की स्मृति को समर्पित रहेगा, जिनके व्यक्तित्व और योगदान को सुरों के माध्यम से नमन किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से संगीत जगत के ख्यातिनाम रचनाकारों की कृतियों पर आधारित प्रस्तुतियां देती आ रही है। इस बार भी जिले सहित प्रदेश और देश के कलाकार मंच साझा करेंगे। संयोजक विभाष पांडेय एवं अजाबराव झड़बड़े ने बताया कि यह संध्या संगीत प्रेमियों के लिए भावनात्मक और सांस्कृतिक अनुभव का अवसर बनेगी। संस्था ने नागरिकों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।

– तैयारियों को लेकर कलाकारों में उत्साह

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को लेकर कलाकारों और संगीत प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जयवंती हक्सर महाविद्यालय के मुक्त आकाश मंच को आकर्षक सज्जा के साथ सुरमयी वातावरण में परिवर्तित किया जाएगा, जहां रोशनी और ध्वनि व्यवस्था के बीच यादगार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। संस्था शब्द के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संध्या में केवल गीत-संगीत ही नहीं, स्व. विजय खण्डेलवाल के व्यक्तित्व, उनके सामाजिक सरोकारों और जिले के प्रति उनके योगदान को भी स्मरण किया जाएगा, जिससे यह आयोजन श्रद्धांजलि और सांस्कृतिक उत्सव का संगम बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button