कंप्यूटर शिक्षा को समझने आईसीएसटी पहुंचे उमरिया स्कूल के छात्र, आईटी करियर की मिली जानकारी

बैतूल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया, विकासखंड आमला के नवमीं एवं ग्यारहवीं कक्षा के आईटी विषय के विद्यार्थियों ने कंप्यूटर शिक्षा को नजदीक से समझने के उद्देश्य से आईसीएसटी कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान बैतूल का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना रहा, ताकि वे कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र को वास्तविक रूप में समझ सकें।

– संस्थान के विभिन्न विभागों का कराया अवलोकन

भ्रमण के दौरान आईसीएसटी कंप्यूटर एजुकेशन संस्थान के विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को संस्थान के विभिन्न विभागों का विस्तार से अवलोकन कराया गया। छात्रों को कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, आईटी एप्लीकेशन, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षा के महत्व और दैनिक जीवन में सूचना प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग के बारे में भी समझाया गया।

– करियर विकल्पों को लेकर मिली नई दिशा

संस्थान में मौजूद शिक्षकों और प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को आईटी क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों जैसे सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डाटा एंट्री, ग्राफिक डिजाइनिंग, नेटवर्किंग और अन्य तकनीकी कोर्सों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने जिज्ञासावश कई प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सरल भाषा में किया गया।

– शिक्षक ने बताया प्रेरणादायक अनुभव

विद्यालय के शिक्षक गौरव मन्यासे ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि इस तरह के भ्रमण से छात्रों में कंप्यूटर और तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ती है तथा वे अपने भविष्य की पढ़ाई और करियर को लेकर बेहतर निर्णय ले पाते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण को करीब से समझते हुए इसे उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button