Flag Unfurling in betul: कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली
Flag Unfurling in betul: कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली

बैतूल। जिले में गणतंत्र दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस परेड मैदान में आयोजित किया गया। कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

इस दौरान हर्ष फायर किए गए। समारोह में जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूल के बच्चों के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगर पालिका में नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज:

नगर पालिका परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सांसद दुर्गादास उईके, उपाध्यक्ष महेश राठौर सहित समस्त सभापति, पार्षद, नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।