Mandi Bhav Betul Today : बैतूल मंडी में गेहूं के दाम में आई बड़ी गिरावट

Mandi Bhav Betul: मध्यप्रदेश की कृषि उपज मंडियों में कुछ ही दिन बाद गेहूं की नई उपज की आवक प्रारंभ हो जाएगी। इसके चलते मंडी में गेहूं के दाम में तेजी से गिरावट आ रही है।

मंगलवार को बैतूल की कृषि उपज मंडी में गेहूं के दाम न्यूनतम 2000 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। 19 फरवरी को मंडी में गेहूं 2200 रुपये के न्यूनतम और 2900 रुपये के अधिकतम दाम पर नीलाम किया गया था।
एक सप्ताह के भीतर ही गेहूं के दाम न्यूनतम 2000 रुपये और अधिकतम 2570 रुपये पर पहुंच गए हैं। गेहूं के दाम कम होने से किसानों को निराश होना पड़ रहा है।




